युद्ध अभ्यास
आओ करें अभ्यास,
युद्ध के पहले का प्रयास।
निकालें मन की भड़ास,
आओ करें ये यत्न खास।
फिर सिकंदरों को कुचलें हम,
आभास भी दुष्कर कठोर करें हम,
सम्राटों की सांसें जाएं थम,
उद्धत होए शत्रु, दिखाए अपना दम।
जो आदेश दिया अफसरान ने,
शत्रु पछाड़े जाएं मैदान में,
रहे न कोई कायर भारत राज्य में,
भगोड़े परास्त चश्म ए जहान में।
Comments
Post a Comment